Saturday, September 5, 2026

पूर्व थाना प्रभारी पर रिश्वत मांगने व पीड़िता से फिजिकल रिलेशन बनाने का आफर देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी। मुखानी पुलिस थाने के पूर्व थाना प्रभारी एसआई दीपक बिष्ट के खिलाफ एक रेप पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह एक नेता के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराने गयी तो तत्कालीन थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने आरोपी को पकड़ने की एवज में पांच लाख रूपये के अलावा एक ऐसी मांग कर दी जिससे महिला का पारा चढ़ गया। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस महानिदेशक को 13 पन्नों की शिकायत लिखकर पूरी आपबीती बयान की थी। डीजीपी ने इस मामले में एक्शन के लिए एसएसपी नैनीताल को लिखा और मामला मुखानी पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने अपने ही पूर्व थाना प्रभारी दीपक बिष्ट के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। कल देर रात इस मामले में केस दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.