Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने रामपुर यूपी के चार ब़दमाशो को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऊधमसिंहनगर के गरदपुर में हाईवे पर लूटपाट करने वाले गैंग का पुलिस ने 24घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने रामपुर यूपी के चार ब़दमाशो को गिरफ्तार कर लूटी गरी नगदी,घटना प्रयुक्त कार व व हथियार बरामद किये है। बाजपुर सीओं बंदना शर्मा ने गदरपुर थाने में खुलासा करते हुए बताया कि 8 जुलाई की रात तमंचा चाकू आदि से लैस बदमाशों ने महतोष के पास हाईवे पर कुछ वाहनों को रोककर वाहन चालकों से मारपीट करते हुए नगदी लूट ली थी। मामले में कपिल अनेजा पुत्र स्व0 निरंजन प्रसाद निवासी वार्ड न0 05, थाना गदरपुर ने तहरीर देकर कहा था कि 8 जुलाई को देर रात वह रूद्रपुर से अपने घर गदरपुर आ रहा था तभी महतोष के पास कुछ लोगो ने हाथ देकर कार को रूकवा लिया। रूकने पर चार लोगो ने उसकी गाडी का दरवाजा खोलकर तमन्चो, चाकूओ के बल पर 5500रूपये लूटते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और मारपीट, गालागलौच तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीछे आ रहे ट्रक संख्या पीएस 08यूबी 0826 के ड्राईवर को भी बदमाशों ने रोककर उसके साथ मारपीट की तथा, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देकर ड्राईवर के पास रखे रूपयों को लूट कर ले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हाईवे पर बेखौफ होकर की गयी लूटपाट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने घटना के शीघ्र अनावरण के लिए टीम का गठन किया था। टीम ने घटना स्थल के आसपास पूछताछ करते हुए जांच आगे बढ़ाई और छानबीन के बाद मुखबिर की सटीक सूचना पर जसविंदर सिंह पुत्र दलविंदर सिंह निवासी सिरस खेड़ा थाना बिलासपुर जिला रामपुर ,सिमर जीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी गुलरिया थाना बिलासपुर जिला रामपुर,अरुण सैनी पुत्र ओम प्रकाश निवासी अजीतपुर खेड़ा लाल मस्जिद के पास थाना सिविल लाइन रामपुर ,जगजीत सिंह उर्फ जस्सू पुत्र जीत सिंह ,निवासी सिकरोड़ा थाना बिलासपुर जिला रामपुर को शनिवार देर सांय गदरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त आल्टो कार संख्या यूए06एफ 5101,लूटी गयी 10,000की नगदी, 2 अदद तमंचे 315 बोर मय 2 अदद जिंदा कारतूस तथा 2 नाजायज चाकू आदि बरामद किये गये। पुलिस पकड़े गये बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।            पुलिस ने रामपुर यूपी के चार ब़दमाशो को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.