Saturday, September 5, 2026

चंद घंटो की बारिश से कल्याणी नदी पर बनी अस्थाई पुलिया भी बही

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।प्रदेश और पूरे जनपद के साथ जिलामुख्यालय रुद्रपुर में शनिवार की बारिश आवास विकास क्षेत्र में कल्याणी नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए आफत बनकर आई। नदी पर अस्थाई पुलिया बारिश में बह गई। जिससे यहां रहने वाले 100 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। इनका दूसरी ओर जाने का रास्ता बंद हो गया है। आपको बात दे आवास विकास से होकर बहने वाली कल्याणी नदी पर रविंद्रनगर और शिवनगर को जोड़ने के लिए वर्षों पहले एक पुल बनाया गया था। नौ माह पहले आई बाढ़ में पुल टूट गया। नगर निगम ने टूटे पुल के अवशेष हटाने का टेंडर किया, लेकिन नया पुल बनाने के लिए कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की। जिससे वहां पुल का निर्माण नहीं हो सका। रविंद्रनगर और शिवनगर क्षेत्र में रहने वाले 100 से अधिक परिवार इस पुल से आवाजाही करते थे। पुल निर्माण न होने के कारण स्थानीय लोगों ने खुद के खर्चे से बांस की बल्लियों एक अस्थायी पुलिया नदी पर तैयार की। इसी से लोग आवाजाही करते थे। इधर शनिवार सुबह के समय हुई तेज बारिश से कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ा तो पुलिया बह गई। इससे नदी किनारे रहने वाले लोगों के घरों में भी पानी घुसा। नदी में कूड़े का काफी जमाव होने के कारण नदी अपना रूख बदलकर लोगों के घरों की तरफ बढ़ रही है, जिससे उनके घरों को भी खतरा बना हुआ है। इससे बचने के लिए लोग नदी से खुद ही कूड़ा हटाने का काम कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुबह से नगर निगम का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जबकि निगम प्रबंधन को मौका मुआयना कर लोगों की सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.