Saturday, September 5, 2026

डीएम पंत ने किया ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।रुद्रपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त ने सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा की दृष्टि से ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने कलक्टेªट में स्थापित वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) तथा विकास भवन के पास बने वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान द्वितालक में रखी मशीनों की नमी एवं सीलन से बचाव, आग से सुरक्षा हेतु की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र, अलार्म व सीसी टीवी कैमरे को दुरूस्थ पाये जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सुरक्षात्मक एवं निगरानी की दृष्टि से स्ट्रोंग रूम के बाहर लगे उपकरणों की समय-समय पर जांच करने के निर्देश सहायक निर्वाचन अधिकारी को दिये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस अधिकारी, नायब तहसीलदार भरत लाल सहित ड्यूटी प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.