Saturday, September 5, 2026

अलकनंदा नदी में कार गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलकनंदा नदी में कार गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में उत्तराखंड पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल की भी जान चली गई है। बद्रीनाथ धाम से करीब चार कि. मी. पहले रात को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना है। बीती रात करीब साढ़े ग्यारह से बारह बजे के आसपास महिला कांस्टेबल प्रेमलता एक अन्य महिला व एक पुरूष के साथ बद्रीनाथ से नीचे की ओर निकली लेकिन बद्रीनाथ से मात्र चार किमी की दूरी पर ही वाहन अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना सुबह मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची अभी तक दो शव निकाले जा चुके है। रेस्क्यू कार्य जारी है, गहरी खाई व चट्टान तथा बारिश व कोहरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.