Friday, September 4, 2026

कलेक्ट्रेट परिसर में उक्त पेड़ों की नीलामी 40 करोड़ 25 लाख में हुई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।अपर जिलाधिकारी वि0ध्रा0 डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में कल दिनाँक 29 जून 2022 देर सायं एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में उक्त पेड़ों की नीलामी की कार्यवाही वीडियो कैमरे की निगरानी में प्रारंभ की गई। अपर जिलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने बताया कि न्यूनतम मूल्य 12 करोड़ 66 लाख के सापेक्ष 3 गुना अधिक 40 करोड़ 25 लाख में हुई नीलामी। उन्होंने बताया कि जनपद में पहली बार जिला प्रशासन के द्वारा खुली नीलामी कराने पर शासन को न्यूनतम मूल्य का 3 गुना राजस्व प्राप्त हुआ है।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नीलम हेतु विज्ञापन देने के उपरांत कुल 35 आवेदन पत्र प्राप्त हुए. जिनकी नीलामी समिति द्वारा जांचोपरान्त 02 प्रतिभागी अनर्ह घोषित किये गये। नीलामी में कुल 33 पात्र प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि नीलामी की कार्यवाही में कुल 13 चक्र तक प्रतिभागियों द्वारा बोलो लगायी गयी। चक्र-12 में श्री राजेन्द्र जायसवाल पुत्र बिहारी लाल निवासी रूद्रपुर द्वारा अधिकतम रू0 40,00,00,000ध्- (चालीस करोड़ रू०) की बोली लगायी गयी। इसके उपरान्त नीलामी अन्तिम चरण (चक्र -13) में श्री प्रदीप कुमार हरियाणा इण्डस्ट्री (प्रो० वरूण जिन्दल) खजूरी रोड यमुनानगर हरियाणा द्वारा रू० 40.25.00,000ध् (चालीस करोड पच्चीस लाख रू०) की अधिकतम बोली लगायी गयी, जिसके उपरान्त किसी बोलीकर्ता द्वारा इससे अधिक बोली नहीं लगायी गयी, जिस पर हॉल में उपस्थित चक-12 के द्वितीय अधिकतम बोलीकर्ता द्वारा किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं करायी गयी, तथा सहमति व्यक्त की गयी। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी बोलीकर्ता द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गयी है। अतः सफल बोलीकर्ता श्री प्रदीप कुमार हरियाणा इण्डस्ट्री (प्रो० वरुण जिन्दल ) खजूरी रोड यमुनानगर हरियाणा द्वारा लगायी गयी अधिकतम बोली 40,25,00,000ध्- (चालीस करोड़ पच्चीस लाख रू०) को अन्तिम रूप प्रदान करते हुए नीलामी की कार्यवाही समाप्त की गयी तथा सफल बोलीकर्ता को उक्त धनराशि निर्धारित शर्तों के अनुरूप नियत समयावधि के भीतर जमा कराने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, जिस पर सफल बोलीकर्ता द्वारा सहमति दी गयी। इसके अतिरिक्त उक्त नीलामी प्रक्रिया में आने वाले समस्त प्रकार के व्ययों ध् देयकों में का भुगतान नीलामी में प्राप्त धनराशि से करने के उपरान्त शेष धनराशि राजकीय कोष में जमा की जायेगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.