Saturday, September 5, 2026

श्रमिक को पाटल से मौत के घाट उतारा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।कोटद्वार। कालागढ़ क्षेत्र में देर रात ठेकेदार और एक श्रमिक के मध्य विवाद हो गया। विवाद के दौरान ठेकेदार ने श्रमिक की पाटल मार कर हत्या कर दी। श्रमिक ठेकेदार के साथ वन निगम की ओर से चिन्हित सूखे पेड़ों के कटान कार्य में लगा हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से श्रमिक के परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक कालागढ़ टाइगर रिजर्व फारेस्ट वन प्रभाग की अदनाला रेंज के अंतर्गत मुंडियापानी चौकी के समीप पेड़ कटान का काम चल रहा है। इसमें जुटे 15 श्रमिक वहां डेरे में निवास कर रहे हैं। बताया गया है कि गुरूवार रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे जनपद बिजनौर के अंतर्गत बढ़ापुर (बिजनौर) निवासी ठेकेदार भूरे व श्रमिक बिट्टू (32) पुत्र हरि सिंह डेरे के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान भूरे ने बिट्टू की जांघ पर पाटल से वार कर दिया। इस बीच अन्य श्रमिकों के साथ ही वन विभाग की चौकी में मौजूद कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल बिट्टू को भूरे व अन्य साथी उपचार के लिए तड़के करीब तीन बजे कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रिखणीखाल थाना प्रभारी कमलेश शर्मा मय टीम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। साथ ही मृतक के स्वजन व अन्य नाते-रिश्तेदार भी कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.