Sunday, November 22, 2026

वैष्णवी शक्ति पीठ आश्रम में ब्रह्मलीन माँ हंसेश्वरी भारती जी महाराज का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। वैष्णवी शक्ति पीठ आश्रम, प्राचीन श्री वैष्णो देवी मंदिर में अनंत श्री विभूषित वैष्णवी शक्ति पीठाधीश्वरी ब्रह्मलीन माँ हंसेश्वरी भारती जी महाराज (स्वर्ग फार्म वाली देवी जी) के द्वितीय निर्वाण दिवस के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक समागम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर माँ जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।धार्मिक आयोजन का शुभारंभ आदरणीय महंत श्री मनीष सलूजा जी के मुखारविंद से संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। भक्तिमय वातावरण में सुंदरकांड की चौपाइयों एवं मधुर भजनों ने उपस्थित संगत को भावविभोर कर दिया।

वैष्णवी शक्ति पीठ आश्रम में ब्रह्मलीन माँ हंसेश्वरी भारती जी महाराज का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

इसके उपरांत विभिन्न धार्मिक स्थलों से पधारे संत-महात्माओं ने अपने दिव्य सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, अध्यात्म और मानव कल्याण का संदेश दिया। इस अवसर पर तुलसी धाम से राजेंद्र जी महाराज, डेरा भजनगढ़ से स्वामी महंत विक्रमजीत सिंह जी, प्रेम आश्रम जाफरपुर से गुरु गायत्रीनाथ जी, अनंत प्रेम आश्रम से निष्ठानंद बाई जी तथा आनंदपुर सत्संग भवन से सुनीति बाई जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।संत-महात्माओं ने अपने प्रवचनों में माँ हंसेश्वरी भारती जी महाराज के तपस्वी जीवन, त्याग, साधना, सेवा भावना एवं उनके अद्भुत सरल और ममतामयी व्यक्तित्व का भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि माँ जी का जीवन धर्म, अध्यात्म, मानव सेवा और परोपकार की अनुपम मिसाल रहा है। उनका त्याग, तपस्या और आध्यात्मिक चिंतन सदैव समाज को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने जो ममता भरा प्यार इस शहरवासियों ओर दूर दराज़ के भक्तों को दिया है वह सदैव भक्तों के जीवन में रहेगा।

वैष्णवी शक्ति पीठ आश्रम में ब्रह्मलीन माँ हंसेश्वरी भारती जी महाराज का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

संतों ने अपने आशीर्वचनों में श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म, सदाचार एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि जीवन की वास्तविक सार्थकता अच्छे कर्मों, निस्वार्थ सेवा और प्रभु के स्मरण में निहित है। उनके प्रेरणादायी वचनों से उपस्थित संगत आध्यात्मिक रूप से लाभान्वित हुई।

वैष्णवी शक्ति पीठ आश्रम में ब्रह्मलीन माँ हंसेश्वरी भारती जी महाराज का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। संपूर्ण आश्रम भक्तिमय वातावरण, माँ भगवती के जयकारों एवं भजन-कीर्तन से गुंजायमान रहा।कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन माँ हंसेश्वरी भारती जी महाराज के श्रीचरणों में नमन करते हुए उनके आध्यात्मिक आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। सभी ने माँ भगवती से प्रार्थना की कि माँ हंसेश्वरी भारती जी महाराज की कृपा एवं आशीर्वाद समस्त भक्तजनों पर सदैव बना रहे।इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुलवंत औलख , मनीष मित्तल, अमित नारंग , कैलाश अग्रवाल , श्याम खुराना , भजन प्रकाश अरोड़ा , सतनाम सिंह , नरेश घई , सुरेंद्र गुंबर, जिगर गुंबर, गौरव गुंबर, सन्नी ड्यू, पल्ली गाबा, कंचन , प्रीति , कविता सोढ़ी, गगन , मन्नू , जया, सुनीता अरोड़ा आदि लोग मौजूद थे।

**माँ जी भले ही देह रूप में हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी तपस्या, त्याग, ममता और आध्यात्मिक चेतना सदैव श्रद्धालुओं के हृदय में जीवंत रहेगी।**

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.