Sunday, November 22, 2026

धरने के 203वें दिन धरना स्थल पहुंचे विधायक शिव अरोड़ा, बंगाली समाज के आंदोलन का लिया संज्ञान; राजू विश्वास ने सौंपा ज्ञापन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रवींद्रनाथ टैगोर पार्क स्थित धरना स्थल पर पिछले 203 दिनों से बंगाली समाज द्वारा चलाए जा रहे ‘आरक्षण हमारा अधिकार’ आंदोलन के बीच रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा देसी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बंगाली समाज के आंदोलन का भी संज्ञान लिया और आंदोलनकारी सुब्रत विश्वास से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान राजू विश्वास ने विधायक शिव अरोड़ा को ज्ञापन सौंपकर बंगाली समाज की लंबित मांगों एवं अधिकारों से अवगत कराया और सरकार से इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग रखी।

इस मुलाकात पर आंदोलनकारी सुब्रत विश्वास ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “चलो, दे आए, दुरुस्त आए।” उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से सरकार की उदासीनता बनी हुई है। ऐसे में किसी जनप्रतिनिधि से विशेष उम्मीद रखना मुश्किल है, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना और समाज की समस्याओं से उन्हें अवगत कराना हमारा कर्तव्य है।

सुब्रत विश्वास ने स्पष्ट किया कि विधायक को ज्ञापन के माध्यम से समाज की मांगों से अवगत करा दिया गया है, लेकिन जब तक बंगाली समाज की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल बंगाली समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि तराई क्षेत्र के प्रत्येक उस समाज और वर्ग के अधिकारों की लड़ाई है, जिसके साथ अन्याय, शोषण और संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है। यदि इसी प्रकार समाज के अधिकारों की अनदेखी होती रही, तो हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति का विरोध करना नहीं, बल्कि समाज को उसका संवैधानिक अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाना है।

सुब्रत विश्वास ने दोहराया कि 203 दिनों का संघर्ष समाज के अधिकारों के लिए है और मांगें पूरी होने तक यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

राजू विश्वास भजन राय विद्युत मंडल विजय विश्वास सुनील हालदार प्रदीप मंडल मोहित कुमार सुनील गंगवार जी सुब्रत विश्वास तरुण विश्वास आदि लोग

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.