Sunday, November 22, 2026

वीरांगना झलकारी वाई अदम्य साहस एवं बलिदान की प्रति मूर्ति: चन्द्रसैन कोली 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अखिल भारतीय कोली समाज रजि नई दिल्ली उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री चन्द्रसैन कोली जी के नेतृत्व में अखिल भारतीय कोली समाज ने धूमधाम से मनाई वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जयंती, वीरांगना के अदम्य साहस और बलिदान को किया नमन

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना, अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कोली समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

 

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने वीरांगना झलकारी बाई कोरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके त्याग, साहस, वीरता और देशभक्ति को याद किया।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई कोरी भारतीय इतिहास की ऐसी महान वीरांगना थीं, जिन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय साहस और वीरता का परिचय दिया। उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा है।

 

वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई कोरी का इतिहास और उनका अतुलनीय योगदान देश के जन-जन तक पहुंचना चाहिए। समाज को उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

 

कार्यक्रम के माध्यम से समाज ने संकल्प लिया कि वीरांगना झलकारी बाई कोरी के गौरवशाली इतिहास, उनके बलिदान और योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन कोली राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रामकिशन कोली प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थू लाल कोली प्रदेश कोषाध्यक्ष राम अवतार कोली प्रदेश सचिव वासुदेव कोली मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कोली राजू श्रीवास्तव हरिराम कोली कुमार पाल कोली

पृथ्वी राज कोली त्रिलोक सिंह कोली तेजपाल कोली पप्पू कोली किशन कोली

आशु मिश्रा कुमर सेन कोली सुखलाल कोली पप्पू कोली धर्म सिंह कोली दीपक कोली राकेश कोली मनेंद्र कोली उमेंद्र कोली धर्म पाल कोली रोहिताश कोली विशाल कोली शंकर कोली सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.