भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में आयोजित मां भगवती के जागरण में पूरी रात श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे। जागरण के दौरान मां भगवती के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जागरण में पहुंचकर मां भगवती का गुणगान किया और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
जागरण में भजन गायक करन कपूर, संदीप ग्रोवर और बेबी पूजा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायकों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरी रात मां भगवती की महिमा का गुणगान होता रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ जागरण में सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां भगवती के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जागरण कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष असीम समद्दार, संजीव बर्मन, कार्तिक विश्वास, नेपाल मजूमदार, बाबू कराती, अमर कराती, ज्योतिष कराती, मनीष कराती, गोलक कीर्तनिया ,सरोज राय,संजय ढाली,रंजीत कराती ,पंकज राय, प्रभास बाला, गुरदास मंडल, तुषार बर्मन, सम्राट सरकार, शुभम विश्वास, कपिल विश्वास, राजेश कराती, दीपक बर्मन, ललित बिष्ट, अजय नारायण सिंह, संजय ठुकराल और केरू मंडल सहित अनेक श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।





