भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा माननीय न्यायालय में चल रहे अबमानना एवं मारपीट के मामलों में जवाब न देकर बचना चाहते हैं अब विधायक शिव अरोड़ा के विरुद्ध माननीय न्यायालय में एक पक्षीय कार्रवाई के लिए पैरवी की जाएगी विधायक जानबूझकर माननीय न्यायालय द्वारा भेजे गए सम्मन के बाद भी न्यायालय में उपस्थित न होकर माननीय न्यायालय की कार्रवाई से बचना चाहते हैं
परंतु ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। जानकारी देते हुए भाईचारा एकता मंच के अध्यक्ष के पी गंगवार ने बताया की 21 दिसंबर 2025 में किच्छा रोड पर उनके भूखंड पर जाकर विधायक शिव अरोड़ा व अन्य द्वारा मारपीट करते हुए माननीय न्यायालय के आदेश की अवहेलना की गई थी जिस संबंध में माननीय न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में बाद संख्या 100/2025 कांता प्रसाद गंगवार बनाम शिव अरोड़ा आदि माननीय न्यायालय के आदेश की अवमानना का बाद दायर किया गया था जो वर्तमान में चल रहा है जिसमें विधायक शिव अरोड़ा के अलावा बाकी सभी लोगों के द्वारा जवाब दाखिल कर दिया गया है परंतु विधायक द्वारा लगातार जवाब देने से बचा जा रहा है वही काजल गंगवार ब पुजारी रामचंद्र के साथ की गई मारपीट के मामले में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में निगरानी बाद संख्या 67/2026 कांता प्रसाद गंगवार बनाम गेंदन लाल आदि दायर किया गया है उक्त निगरानी बाद में भी विधायक शिव अरोड़ा के अतिरिक्त सभी न्यायालय में हाजिर हो चुके हैं परंतु विधायक शिव अरोड़ा न्यायालय के दो बार सम्मन पहुंचने के बाद भी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए हैं जिस संबंध में माननीय न्यायालय द्वारा 5.11. 2026 को पुनः विधायक को सम्मन जारी कर न्यायलय में हाजिर होने के लिए कहा गया है जिसकी तिथि 21.11.2026 नियत है न्यायालय से जारी सम्मन के अनुसार यदि इस तिथि पर विधायक शिव अरोड़ा ने उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया तो बादी द्वारा उनके विरुद्ध एक पक्षीय कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय से प्रार्थना की जाएगी





