Monday, November 16, 2026

जेसीज ने लगाई जीत की हैट्रिक रीजनल लेवल राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता-2026 में तीनों विधाओं में प्रथम स्थान के साथ ओवरऑल विजेता बना जेसीज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने रीजनल लेवल राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता-2026 में अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। विद्यालय ने हिंदी समूहगान में प्रथम स्थान, संस्कृत समूहगान में प्रथम स्थान तथा लोकगीत समूहगान में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत विकास परिषद, रुहेलखंड पश्चिम प्रांत द्वारा रविवार, 15 नवंबर 2026 को तीर्थंकर महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, मुरादाबाद में किया गया, जिसमें गाजियाबाद , मेरठ आगरा उधम सिंह नगर सहित विभिन्न जिलों के विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की आठ टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जेसीज की टीम में ध्रुव वैष्णव- कक्षा 10 , रिदिमा कोहली -कक्षा 11 , सई वैभव जोशी-कक्षा 9 ,आयुष्मान चौबे-कक्षा 7 , हिमानी मल्लिक-कक्षा8 ,मौलिक मदान-कक्षा 6,आराध्या सक्सेना-कक्षा 7 ने अपनी मधुर स्वर-लहरियों, सधे हुए गायन, उत्कृष्ट तालमेल और प्रभावशाली प्रस्तुति से अपनी जीत सुनिश्चित की।विद्यार्थियों ने अपने गायन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, संगीत परंपरा और भाषायी विविधता की सुंदर झलक प्रस्तुत की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री भुवन भट्ट, डॉ. पुनीत गोस्वामी एवं श्री सुनील अधिकारी शामिल थे।

जेसीज ने लगाई जीत की हैट्रिक रीजनल लेवल राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता-2026 में तीनों विधाओं में प्रथम स्थान के साथ ओवरऑल विजेता बना जेसीज

प्रतियोगिता के अगले और अंतिम चरण में राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा 29 नवंबर 2026 को नोएडा में आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यालय की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

हिंदी, संस्कृत एवं लोकगीत समूहगान की तीनों विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ समग्र विजेता का खिताब हासिल करना जेसीज परिवार के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, संगीत के प्रति समर्पण तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अथक प्रयासों का प्रतिफल है।

विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों के सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य, सेक्शन हेड्स एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शकों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी तथा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता की कामना की।

इस प्रकार जेसीज पब्लिक स्कूल ने भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित समूहगान प्रतियोगिताओं में लगातार तीसरी बड़ी सफलता दर्ज करते हुए जीत की शानदार हैट्रिक बनाई और विद्यालय की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.