Thursday, October 29, 2026

राष्ट्रीय ग्रैपलिंग में चौहान अकादमी की बेटियों का जलवा, छह पदक जीतने पर सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं, कर्णिका कांडपाल ने जीते दो स्वर्ण, हरमंनदीप कौर और लक्षिता जोशी ने भी बढ़ाया उत्तराखंड का मान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,श्री नानकमत्ता साहिब। 19वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप 2026 में चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी, श्री नानकमत्ता साहिब की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक जीतकर क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद श्री अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय मौर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सतीश भट्ट और भाजपा नेता श्री ललित सिंह बोरा ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में कर्णिका कांडपाल, हरमंनदीप कौर और लक्षिता जोशी ने मल युद्ध एवं नगी श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया। तीनों खिलाड़ियों ने कुल चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए।

 

कर्णिका कांडपाल ने जीते दो स्वर्ण पदक

 

कर्णिका कांडपाल ने मल युद्ध और नगी, दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 

हरमंनदीप कौर ने जीता स्वर्ण और रजत

 

हरमंदीप कौर ने मल युद्ध में स्वर्ण पदक तथा नगी श्रेणी में रजत पदक जीतकर अकादमी का गौरव बढ़ाया।

 

लक्षिता जोशी ने भी किया शानदार प्रदर्शन

 

लक्षिता जोशी ने मल युद्ध में स्वर्ण पदक और नगी श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

 

प्रतियोगिता के दौरान ग्रेपलिंग उत्तराखंड के जनरल सेक्रेटरी श्री नवीन रियाल एवं ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री बलवंत ने पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

 

चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी की संस्थापक श्रीमती चंद्रा देवी एवं मुख्य कोच किशन सिंह चौहान ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अकादमी, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की सफलता को उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.