Tuesday, October 27, 2026

नगर निगम में धूमधाम से मना भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव – हवन-यज्ञ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नगर निगम परिसर में भगवान महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। महापौर विकास शर्मा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शहर में सुख-शांति, समृद्धि और सर्वजन कल्याण की कामना के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने भी आहुतियां अर्पित कर भगवान वाल्मीकि का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में पार्षदों, नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निगम परिसर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। हवन-यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व कल्याण, सामाजिक सद्भाव और नगर की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपनी महान रचना रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्य और मानवता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया। महर्षि वाल्मीकि का व्यक्तित्व यह संदेश देता है कि मनुष्य अपने ज्ञान, कर्म और विचारों से समाज को नई दिशा दे सकता है। महापौर ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी प्राचीन काल में थीं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में प्रेम, भाईचारे, समानता और सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं से नई पीढ़ी को जोड़ने के साथ ही समाज में एकता और सद्भाव की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम सभी वर्गों के सम्मान, सहयोग और सहभागिता के भाव के साथ शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव जैसे आयोजन हमें मिल-जुलकर रहने, एक-दूसरे का सम्मान करने और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। महापौर ने सभी नगरवासियों को भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए शहर की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, दर्जा मंत्री रामपाल सिंह, सुरेश कोली, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, अनिल चौहान, राकेश सिंह, रश्मि रस्तौगी, केके दास, पार्षद राजेश जग्गा, विपिन गहलौत, विजय तोमर, अक्षय अरोरा, अमनदीप सिंह, मोर सिंह यादव, गौरव जुयाल, केके त्रिपाठी, अरुण दीक्षित, दीपक राठौड़, अनुज पाठक, गोविंद साहनी, रचित सिंह, आशीष यादव, सोनू मुलतानी, अभिषेक सिंह, पवन गावा, सतनाम सिंह, राजन राठौर, राधेश शर्मा, विवेक रावत, एमपी मौर्य सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.