Tuesday, October 27, 2026

प्रांतीय स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता 2026 में जेसीज पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन,हिंदी एवं संस्कृत समूहगान में प्रथम स्थान के साथ विद्यालय ने हासिल किया ओवरऑल प्रथम स्थान 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने प्रांतीय स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिंदी समूहगान में प्रथम स्थान, संस्कृत समूहगान में प्रथम स्थान तथा समग्र रूप से प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत विकास परिषद, उत्तराखंड (पूर्व) की विवेकानन्द शाखा (विकास रत्न प्रांत) इकाई द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को रुद्रपुर स्थित द्रोण ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में किया गया, जिसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के विभिन्न समूहों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता मे जेसीस पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों में धु्रव वैष्णव, आयुषमान चैबे, हिमांशी मल्लिक, रिदिमा कोहली, आराध्या सक्सेना, शई जोशी, एवं मौलिक मदान ने प्रतिभाग किया एवं अपनी उत्कृष्ट संगीत प्रतिभा, अनुशासित तैयारी, सामूहिक समन्वय तथा भारत की समृद्ध भाषायी एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी गहरी समझ का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। श्री प्रेम गोस्वामी श्री सुदर्शन डोगरियाल श्री हरीश चन्द्र जोशी निर्णायक मंडल के सदस्य थे।

इसके अगले चरण में रीजनल लेवल  की प्रतियोगिता 15 नवंबर को मुरादाबाद में आयोजित की जाएगी।

हिंदी एवं संस्कृत, दोनों समूहगान प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल करना जेसीज परिवार के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय रहा। यह उपलब्धि शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा प्रतिभागियों और उनके प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी प्रदान की ।विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य, सेक्शन हेड्स एवं शिक्षकों ने भी विजेता विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शकों को उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने भारत  विकास परिषद द्वारा आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में सफलता की शानदार हैट्रिक लगाई और अपनी उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.