भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सिंह धामी के आशीर्वाद से वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कोली को उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री का दायित्व मिलने पर संजय नगर खेड़ा, रुद्रपुर में क्षेत्रवासियों द्वारा लड्डुओं से तौलकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अपार स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद के लिए श्री कोली ने समस्त क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री श्री सुरेश कोली ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा संकल्प है। साथ ही, उत्तराखंड के विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने और आदरणीय धामी जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ हम सभी पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करेंगे।
इस दौरान रुद्रपुर विधायक श्री शिव अरोरा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती नीतू रॉय, श्मानवेन्द्र रॉय, मुकेश मंडल,सिद्धार्थ मलिक अमल मंडल, श्री शंकर विश्वास, श्री विपुल गाइन राजू मल्लिक छोटू मंडल दिलीप सरदार प्रियंका विश्वास राहुल सरकार सुशांत राय सनातन गोस्वामी महाराज चंदन ढाली तापस तपन मंडल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




