Friday, October 16, 2026

धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी है: तिलक राज बेहड़

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने किच्छा की पुरानी गल्ला मंडी स्थित श्री रामलीला तथा ग्राम महाराजपुर की श्री रामलीला में विधायक निधि से ₹5-₹5 लाख की लागत से कराए गए मंचों के सौंदर्यीकरण कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक जी ने पुरानी गल्ला मंडी में नवयुवक रामलीला कमेटी, किच्छा द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव तथा ग्राम महाराजपुर में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में सम्मिलित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचंद्र जी की दिव्य लीलाओं के दर्शन किए।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी है:  तिलक राज बेहड़

इसके अतिरिक्त विधायक तिलक राज बेहड़ रुद्रपुर के बदईपुरा स्थित श्री रामलीला महोत्सव में भी सम्मिलित हुए तथा प्रभु श्री राम की लीलाओं के दर्शन कर श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान रामलीला प्रबंधकों एवं आयोजक कमेटियों द्वारा विधायक तिलक राज बेहड़ को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी है:  तिलक राज बेहड़

किच्छा की पुरानी गल्ला मंडी एवं ग्राम महाराजपुर में दोनों श्री रामलीला मंचों के सौंदर्यीकरण कार्यों पर कुल ₹10 लाख की धनराशि विधायक निधि से व्यय की गई है। इन कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा स्थानीय लोगों को अपनी गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा।

 

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि “प्रभु श्री राम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी हमारे समाज को सही दिशा दिखाते हैं। श्री रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कारों और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्री राम के आदर्शों से परिचित कराने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलती है।”

 

बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। विधायक निधि से कराए गए इन कार्यों से स्थानीय रामलीला कमेटियों एवं क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने में सहयोग प्राप्त होगा।

इस दौरान किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, सभासद गुरप्रीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कला, ओमप्रकाश दुआ, परविंदर सिंह पम्मी, नरेश खुराना, जुगल चौराहा, बंटी तनेजा, शक्ति बठला, रवि चावला, दीप हंसपाल, गौरव चावला, हरभजन सिंह, मेजर सिंह, किशन चिलाना, नरेंद्र ग्रोवर, विजय साहनी, बंटी पपनेजा, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.