Friday, September 4, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा का समाजसेवी सुशील गाबा एवं साथियों ने किया भव्य स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रुद्रपुर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का समाजसेवी सुशील गाबा द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

सुशील गाबा ने शोभायात्रा में शामिल सभी झांकियों का पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर अभिनंदन किया। उन्होंने शोभायात्रा के आयोजक श्री सनातन धर्म सभा के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि विधायक तिलक राज बेहड़, अध्यक्ष महेश बब्बर सहित सभा, युवा मंच, स्त्री सत्संग सभा, गौ रक्षा दल, अग्रवाल सभा, अग्रवाल युवा मंच, यादव महासभा पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों का भी स्वागत किया गया। पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करते रहे।

इस अवसर पर सुशील गाबा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमें धर्म, सत्य, प्रेम, सद्भाव और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने और हमारी सनातन संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की जनता जिस उत्साह और भाईचारे के साथ धार्मिक पर्वों को मनाती है, वह शहर की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत की पहचान है।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं आयोजन से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

 

इस दौरान संजय जुनेजा, हरीश अरोरा, पवन गाबा पल्ली, जसविंदर सिंह खरबन्दा, हरविंदर सिंह हरजी, ममता रानी, सीए अमित गंभीर, राम कुमार सिंह बाबा, हरीश साहनी, अमित साहनी, राजेश गंगवार, मोनू निशाद, परिमल राय, हैप्पी रंधावा, महेन्द्र पाल नारंग, सौरभ नारंग, सीए आलोक चावला, संजीव भटेजा, राजदीप बठला, जावेद अख्तर, सलीम अंसारी, अरुण अरोरा, जतिन नागपाल, सोनू खुराना, गौरव खुराना, सौरभ शर्मा, मोहन लाल गाबा, रमेश कांता, शीतल गाबा, सानिया गंभीर, आशु पुजारा, सीमा बजाज, पूजा सचदेवा, मोनिका ढाली, उमा सरकार, विजय पुजारा, अशोक चुघ, अवतार सिंह, आशीष गंभीर आशु, विकास चोपड़ा, राजीव छाबड़ा, मनोज सचदेवा, अचीन नारंग, विकास ठुकराल, तुषार दुनेजा, हरपाल सिंह, जोगेंद्र बाबा, आशीष अरोरा, दीपक चावला, हरीश गाबा, मोनू गाबा, सनी गाबा, ओम प्रकाश ठुकराल, अन्नू, तिलक ग्रोवर, आयुष्मान गाबा, कनव गंभीर, अमित कक्कड़, आकाश रावत, अमित कपूर, मोहित कपूर, रोहित कपूर, अखिलेश गंगवार, राजकुमार, हरीश बिष्ट सहित सेकड़ों साथी मौजूद थे.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.