Saturday, September 5, 2026

यूक्रेन हमले के दूसरे दिन एशियाई बाजारों में हुई रिकवरी

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी। यूक्रेन पर रूस के हमले के पहले दिन जहां एशियाई बाज़ारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, वहीं दूसरे दिन एशियाई बाज़ारों में तेज़ी दिखी।
इस वजह से भारत के शेयर बाज़ार में भी ज़ोरदार रिकवरी हुई है। आज सेंसेक्ट और निफ्टी के शुरुआती कारोबार में दो फ़ीसदी तक की तेज़ी हुई।
सेंसेक्स में जहां 1300 अंकों से ज़्यादा की तेज़ी है। वहीं निफ्टी 16,000 के पार पहुँच गया है।
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, गुरुवार को सेंसेक्स में 2700 अंकों से ज़्यादा की गिरावट हुई थी। जो करीब दो साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं निफ़्टी 815 अंक टूटा था। इस तरह की भारी गिरावट से निवेशकों को 13.44 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा का नुकसान गुरुवार को हुआ।
कच्चे तेल की क़ीमतों की बात करें तो ये प्रति बैरल 100 डॉलर के ऊपर है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.