Saturday, September 5, 2026

इंटरार्क कंपनी से चोरी-छिपे मशीनें ले जाने की कोशिश हुई विफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। इंटरार्क मजदूर संगठन सिडकुल पंतनगर के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गत रात्रि करीब चार दर्जन मशीनें चोरी-छिपे गैरकानूनी कंपनी से बाहर ले जाने की साजिश करने का आरोप लगाया है। जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि गत रात्रि इंटरार्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रबंधन द्वारा की गई साजिश को सैकड़ों मजदूरों ने विफल कर दिया। जिसके खिलाफ आज कंपनी गेट पर आयोजित सभा को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि गत दिवस नाइट शिफ्ट के स्थानीय कर्मचारियों को बी शिफ्ट डड्ढूटी पर बुलाया गया। पांच गाड़ी कच्चा माल कंपनी से बाहर गैरकानूनी ढंग से भेजा गया। एक वाहन चालक द्वारा माल को यह कहकर ले जाने से मना किया गया कि वह फर्जी बिल से कच्चा माल बाहर नहीं ले जाएगा क्योंकि पकड़े जाने पर सेल टैक्स विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कर भारी जुर्माना लगा दिया जाएगा। दलजीत का कहना है गत 18 फरवरी को कंपनी प्रबंधन ने नोटिस बोर्ड पर एक माह में कंपनी बंद कर देने की सूचना चस्पा की थी। जिसे देखते हुए यूनियन ने सभी सदस्यों को सावधान कर दिया था। मशीनों को बाहर ले जाने की साजिश मिलने पर यूनियन के सभी सदस्य कंपनी गेट पर पहुंच गए और प्रबंधन की साजिश नाकाम कर दी। शिकायत पर सिडकुल चैकी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे जिन्हें तहरीर दी गई। दलजीत का आरोप है प्रबंधन द्वारा अलग-अलग प्रकार की कई मशीनें कैंटर में लोड कर बाहर भेजे जाने की साजिश की जा रही थी। मजदूरों के कंपनी के गेट पर पहुंच जाने से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। महामंत्री सौरभ कुमार का कहना है कंपनी प्रबंधन बाहर से माल पंतनगर प्लांट के नाम से बने बिलों पर लाते हैं फिर सेल टैक्स बचाने की नियत से उन्हें फर्जी बिलों पर चोरी से गाजियाबाद और किच्छा प्लांट भेजा जाता है। इस संबंध में यूनियन द्वारा पूर्व में जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ श्रम विभाग को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो यूनियन आंदोलन तेज करने को बाध्य होगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.