Saturday, September 5, 2026

गैंगरेप के आरोपियों पर भड़की भीड़, पुलिस की मौजूदगी में मारपीट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे उपचार उपलब्ध कराया गया। मंगलवार दोपहर पुलिस तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेशी के लिए लेकर जा रही थी।
इसी दौरान काशीपुर बाईपास पर वाहन बदलने की प्रक्रिया के बीच आरोपियों ने कथित तौर पर भागने का प्रयास किया। आरोपियों की हरकत देख मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट कर दी।

इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपियों पर काली स्याही भी फेंकी, जिसकी छींटें ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों पर भी पड़ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण वाहन कुछ समय के लिए रुका था इसी दौरान घटना हुई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और आरोपियों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर दूसरे वाहन में बैठाया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच गया।
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया और तीनों आरोपियों को सुरक्षित न्यायालय में पेश कर दिया। घटना की वीडियो सोशल मिडीया पर तेजी से वायरल हो रही है। स्थानीय लोगों ने मामले को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और ऐसे गंभीर अपराधों में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना विधिक प्रक्रिया के तहत जारी है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.