Friday, September 4, 2026

यहां जंगल में बकरी चरा रहे व्यक्ति पर गिरी आकाशीय बिजली; मौके पर मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच धारचूला क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने आई है। सुदूरवर्ती ग्राम सभा जुम्मा के कोथिला तोक में जंगल में बकरियां चरा रहे 55 वर्षीय दीवान सिंह की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्गम क्षेत्र और संचार व्यवस्था प्रभावित होने के कारण घटना की सूचना समय पर प्रशासन तक नहीं पहुंच सकी।

जानकारी के अनुसार, दीवान सिंह पुत्र रणजीत सिंह, निवासी कोथिला तोक, रविवार को रोज की तरह पास के जंगल में बकरियां चराने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और मूसलाधार बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दीवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान जंगल में उनका शव मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और संचार व्यवस्था प्रभावित होने के कारण ग्रामीण तत्काल घटना की सूचना नहीं दे सके। वहीं, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को रातभर मशक्कत करनी पड़ी। बाद में शव को धारचूला लाया गया, जहां पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कार्रवाई की गई।

इधर, लगातार बारिश के कारण पिथौरागढ़ जिले में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है और कई सड़कें बंद बताई जा रही हैं। प्रशासन की ओर से बारिश के दौरान लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.