Friday, September 4, 2026

षडयंत्रकारियों से सावधान रहे बंगाली समाजः ठुकराल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। चुनाव प्रचार को धार देने के लिए विधायक ठुकराल ने तूफानी जनसंपर्क तेज कर दिया है। ताबड़तोड़ जन संपर्क के साथ ही विभिन्न स्थानों पर चुनाव कार्यालय खुलने का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में विधायक ठुकराल ने इंदिरा कालोनी में कार्यालय का उदघाटन किया। वहीं जहांगीरपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल को लड्डुओं से तोलकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उधर ट्रांजिट कैम्प में विधायक ठुकराल के जनसंपर्क के दौरान उनके साथ जनसैलाब उमड़ पड़ा। ठुकराल जिस जिस जगह से गुजरे वहां पूरा वातावरण भगवामय हो गया। लोगों ने विधायक ठुकराल का हौंसला बढ़ाते हुए उनके समर्थन में जमकर नारे लगाये।

विभिन्न नुक्कड़ सभाआंे को सम्बोधित करते हुए ठुकराल ने कहा कि ये सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि अधर्म के खिलाफ धर्म की लड़ाई है एक तरफ षडयंत्रकारी हैं तो एक तरफ ईमानदारी की ताकत हैं। ठुकराल ने कहा कि षडयंत्रकारियों से रूद्रपुर की जनता को सजग रहने की आवश्यकता हैं। यहाँ कुछ लोग ममता बनर्जी के बंगाल वाला प्रयोग कर चुनाव में अराजकता फैलाने चाहते हैं। तराई का बांग्ला समाज पहले ही बंग्लादेश में अपना सबकुछ लुटा कर आया है अब वह देवभूमि में शांतिपूर्ण तरीके से तरक्की के साथ जीना चाहता है। अभी कुछ दिन पूर्व लोगों ने देखा किस तरह बंगाल में चुनावी हिंसा में हमारे हिन्दू भाई बहनो के साथ मुगलिया अत्याचार हुए। तब ये लोग कहां थे वहाँ इनकी बोलती बंद हो जाती है। ठुकराल ने कहा सबको याद होगा हमारे यहां भी इस तरह की कोशिश एक बार हुई थी सबके साथ मिलकर मैनें उसका मुकाबला किया था तब से आज तक उनकी हिम्मत नही हुई। ठुकराल ने कहा आपका सेवक हूं और हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि हर तरह की हिंसा से दूर रहना है तो ऐसा कोई काम न करें जिससे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो। हम हमेशा की तरह भारी बहुमत से जीत रहे हैं ,इसलिए विरोधी बौखलाहट में अराजकता का सहारा ले रहे हैं। हमें हर कीमत पर संयम बनाए रखना हैं।

ठुकराल ने कहा कि आज यह चुनाव महज एक चुनाव नहीं बल्कि अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई हैं और रूद्रपुर के भविष्य की लड़ाई है। वह जानते हैं कि उन्होंने इस लड़ाई से कदम पीछे खींचे तो फिर यहां धन्नासेठों के आगे जनता को सिर्फ मजबूर और लाचार होकर जीना पड़ेगा। इसी लिए करोड़ों की ऑफर और तरह तरह के प्रलोभन ठुकराकर भी वह अपने समर्थकों और रूद्रपुर की जनता की भावनाओं और उनके सम्मान के लिए चुनाव मैदान में डटे हैं। यह संघर्ष अकेले उनका नहीं बल्कि पूरी रूद्रपुर की सम्मानित जनता का है। जनता को ही यह तय करना है कि उन्हें हर सुख दुख में खड़ा रहने वाला सेवक चाहिए या फिर जनता के फोन तक नहीं उठाने वाला जनप्रतिनिधि। ठुकराल ने कहा कि जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद उन्हंे इस चुनाव में भी मिल रहा है यही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने आगामी 14 फरवरी को भारी संख्या में सीटी के पक्ष में मतदान की अपील की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.