भोंपूराम खबरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद की एक सड़क का नाम बदले जाने पर थैंक्यू कहा है. दरअसल इस सड़क का नाम अब ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ कर दिया गया है.
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर इसके उद्घाटन समारोह की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “भारत के हैदराबाद में न्यू डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू. इस तरह सम्मानित किए जाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति. थैंक्यू.”
इससे पहले बुधवार को हैदराबाद स्थित अमेरिकी कॉन्सुलेट जनरल ने एक्स पर इस सड़क के उद्घाटन समारोह की जानकारी दी थी.




