Saturday, September 5, 2026

बहु, बेटी और बहन बनकर करूंगी जनता की सेवाः मीना शर्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने खराब मौसम में भी ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। इस दौरान जगह जगह उन्हें लोगों ने अपना समर्थन देते हुए विजयी बनाने का आश्वासन दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान रेशम कॉलोनी,दूधिया नगर, खेड़ा, संजय नगर समेत कई बस्तियों में मीना शर्मा ने घर घर पहुंचकर समर्थना मांगा। इस दौरान उन्हें बड़ी संख्या में लोगों ने अपना समर्थन दिया।

चुनाव प्रचार के दौरान मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जनता को सिर्फ महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी दी है। महंगाई खत्म करने रोजगार देने का सरकार का वायदा झूठा साबित हुआ है। इस बार जनता भाजपा के झूठे वायदों में नहीं आने वाली। भाजपा ने उत्तराखण्ड को विनाश की ओर ले जाने का काम किया है। पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदलकर भाजपा ने साबित कर दिया कि वह सरकार चलाने में नाकाम है।भाजपा ने अपने कार्यकाल में उत्तराखण्ड को हाशिये पर ले जने काम किया है। इससे जनता की उम्मीदें अब टूट चुकी हैं और जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के हकों पर डाका डाला है। सरकारी योजनाओं का लाभ चहेतों को मिला है। सत्ता का फायदा भाजपा के ठेकेदारों ने उठाया है। अब जनता ऐसी सरकार से ऊब चुकी है और भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

नुक्कड़ सभा में मीना शर्मा ने कहा पिछले दस वर्षों में रूद्रपुर विकास की दृष्टि से पिछड़ चुका है। भाजपा के नेताओं ने जनता के हितों को छोड़कर सिर्फ अपना विकास करने पर ध्यान दिया है। धनबल और बाहुबलियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। रूद्रपुर में जाति धर्म के नाम पर लोगों नफरत फैलाने वालों को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार बैठी है। मीना शर्मा ने कहा कि उनके सामने जो प्रत्याशी चुनाव मैदान मंे उनमें से एक तो जनता का फोन तक नहीं उठाते। दूसरे जनता से मिलते हैं तो गालियों की बौछार करते हैं। ऐसे मंे रूद्रपुर की जनता के पास इस बार कांग्रेस ही मजबूत विकल्प है। रूद्रपुर में अमन चैन और शांति के साथ ही क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के लिए अब विधायक को बदलने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जनता से कोई हमदर्दी नहीं। मीना शर्मा ने कहा उन्हें हर वर्ग का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है यही उनकी जीत का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रूद्रपुर का भविष्य तय करेगा। इस चुनाव में वह बहु बेटी और बहन बनकर सेवा करने के मकसद से उतरी है। मीना शर्मा ने लोगों से इस चुनाव में गंदी राजनीति करने वालों महिलाओं का अपमान करने वालों को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा वाला बटन दबाने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान रंजीत तिवारी, आनंद शर्मा, अमल मिस्त्री, गोपाल राय, मिंटू विश्वास, देवानंद स्वर्णकार, सपन मंडल, मृणाल मंडल, असित वाला, मनिक विश्वास, गोपाल राय, दिनेश पंत, मोनिका ढाली, विजय यादव, रवि कठेरिया, वीरेंद्र शर्मा, कमलेश गुप्ता, अजय यादव, राजीव यादव, अनिल सागर, मनोज शर्मा, सुभाष चंद्रा, विनोद शर्मा, लालमन कश्यप, राजा, अनिल यादव, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्यामें लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.