Saturday, September 5, 2026

जनसंवाद में विधायक तिलक राज बेहड़ ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को ठेला संचालकों की समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा प्रत्येक सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

 

जनसंवाद के दौरान पूर्व सभासद कलावती, मिंटू गुप्ता, चंदू गुप्ता, रामू आनंद, रिंकू, छोटू, सोनू ठाकुर, कुलदीप त्रिपाठी सहित अन्य फास्ट फूड ठेला संचालकों ने विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में गोल मार्केट किच्छा में अपने फास्ट फूड के ठेले लगाते थे। इसके बाद उन्हें पुराना अस्पताल रोड तथा बाद में अंबेडकर पार्क के सामने बंडिया क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया। समय-समय पर ठेलों का स्थान बदले जाने से उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

ठेला संचालकों ने विधायक को बताया कि उनके पास आजीविका का कोई अन्य साधन नहीं है तथा उन्हें किच्छा स्थित स्टेट बैंक के बराबर शौचालय के पास उपलब्ध स्थान पर ठेले लगाने की अनुमति प्रदान की जाए।

समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद किच्छा को पत्र प्रेषित कर प्रकरण का परीक्षण करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने तथा ठेला संचालकों को यथासंभव राहत प्रदान किए जाने हेतु निर्देशित किया।

विधायक बेहड़ ने कहा कि गरीब एवं मेहनतकश परिवारों के रोजगार और आजीविका से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाना चाहिए तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.