Saturday, September 5, 2026

यहां दो दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जंगल में मिला शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। काशीपुर के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में एक लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान ग्राम भरतपुर निवासी 28 वर्षीय हरिओम पुत्र रूम सिंह के रूप में हुई है। हरिओम रविवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे उनका शव गांव के पास जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

हरिओम मजदूरी का काम करते थे और अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। परिवार में दो भाई-बहन भी हैं। उनकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी। पीछे पत्नी, चार वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटा हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गुमशुदगी दर्ज होने के बाद मिली जानकारी

परिजनों ने युवक के घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की थी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सोमवार को गांव के पास जंगल में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

आत्महत्या का मामला मान रही पुलिस

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने भी ऐसी ही आशंका जताई है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत या प्रार्थना पत्र पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.