Friday, September 4, 2026

यहां खाई में गिरी कार, एक की मौत, दूसरा घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाईपास काला पहाड़ पर जवाड़ी पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में जा गिरी जिसमें दो लोग घायल हो गए। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर दो लोगों की जान बचाई |

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा को तत्काल अलर्ट किया गया, जिस पर उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस एवं डीडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जब टीम नीचे पहुंची तो कार खाई में क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर फंसे हुए थे। ऐसे में गहरी खाई, फिसलन भरे रास्ते और अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया। दोनों घायलों को स्ट्रेचर के सहारे सड़क तक लाया गया। इसके बाद एक घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि कार सवार दोनों लोग केदारनाथ जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। दोनों दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.