Saturday, September 5, 2026

किच्छा में विकास कार्यों को लेकर सख्त हुए विधायक तिलक राज बेहड़, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने आवास विकास स्थित कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, usdda जल योजना एवं विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बेहड़ ने कहा की कि वे जबसे विधायक बने है किच्छावासियों की मांग पर उनके द्वारा लोगों को किच्छा की महत्वपूर्ण योजना आदित्य चौक से डीडी चौक तक सड़क का चौडीकरण कराये जाने का आश्वाशन दिया गया था जिस पर उनके अनेको प्रयासों से अब प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ हो रहा है | आदित्य चौक से डीडी चौक तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण से पूर्व पानी एवं विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य समय से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि जल संस्थान ओर usdda जल योजना द्वारा नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा तथा विद्धुत पोल शिफ्टिंग में कार्य भी जल्द शुरू होगा। विधायक ने संबंधित विभागों को अप्रैल माह तक कार्य पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि सड़क चौड़ीकरण हेतु शीघ्र डीपीआर तैयार कर जल्द से जल्द शासन को प्रेषित किया जाए ताकि द्वितीय चरण में पोल व जल लाइन शिफ्टिंग के बाद सड़क चौडीकरण का भी कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराया जाए तथा सड़क के बीच में डिवाईडर लाईट तथा पेड़ पोधे भी लगवा कर सुन्दर बनाया जायेगा |

बेहड़ ने विशेष रूप से usdda जल योजना के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कहा कि किच्छा नगर पालिका में जहाँ-जहाँ पाइप लाइन डाली जा रही है वहां उच्त्तम दर्जे कि सी0सी0 सड़कें बनायीं जाए, तथा जिन बस्तियों में भी नई पाइपलाइन डाली जा रही है, वहां कार्य पूर्ण होने के तुरंत बाद सड़कों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाए। सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं ताकि नगरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य किच्छा की प्रत्येक गली और सड़क को बेहतर गुणवत्ता के साथ विकसित करना है।

बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गजेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग संजय कुमार तिवारी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विनोद चन्द्र सनवाल, अपर सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रकाश पंत, जल संस्थान से सहायक अभियंता कृष्णा उघान, यूएसडीडीए से सहायक अभियंता पवन टोलिया, उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग दिनेश चंद गुर्रानी, अवर अभियंता सतेन्द्र प्रकाश जोगियाल एवं मोहम्मद आसिफ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.