Saturday, September 5, 2026

जंगल में मिला 5 साल के बच्चे का शव, गांव में मातम

Share

Advertisement

रुद्रप्रयाग के बाडव गांव से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। 9 दिनों से लापता चल रहा 5 वर्षीय मासूम पंकू (मयंक) का शव जंगल में बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

मासूम पंकू 4 अप्रैल को अपने घर के पास से लापता हो गया था। परिजनों ने आसपास के सभी इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 12 अप्रैल को गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में पंकू का शव बरामद हुआ। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके।

मां के पीछे-पीछे घर से निकला था पंकू

परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन:

पिता खेत में काम करने गए थे

■ मां खाना लेकर खेत की ओर निकलीं

पंकू मां के पीछे-पीछे घर से निकल गया लेकिन मां को इसका पता नहीं चला। जब वह वापस लौटीं, तो बच्चा घर से गायब था। गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

बीते 9 दिनों से ग्रामीण और परिजन मंदिरों में मासूम की सलामती के लिए दुआ कर रहे थे, लेकिन अंत दुखद रहा। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

जांच की मांग, गांव में डर का माहौल

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की गहन जांच की मांग की है।

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी गई। अब पूरे इलाके में डर और अनिश्चितता का माहौल है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.