Saturday, April 25, 2026

यहां नदी में कूदकर युवती ने दी जान, शव बरामद

Share

भोंपूराम खबरी। जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवती द्वारा नदी में छलांग लगाने के बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन खोज अभियान चलाया और दूसरे दिन युवती का शव बरामद कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अप्रैल की सुबह बालवाकोट क्षेत्र से कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर पुष्कर जीना के नेतृत्व में SDRF टीम अस्कोट पोस्ट से घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में गहन सर्चिंग अभियान शुरू किया, लेकिन पहले दिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद अगले दिन पुनः चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए युवती का शव बरामद कर लिया। मृतका की पहचान 25 वर्षीय अंजू देवी के रूप में हुई है। वहीं पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read more

Local News

Translate »