Saturday, September 5, 2026

ग्राम रतनपुरा में दो किलोमीटर सड़क निर्माण हुआ शुरू 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  ग्राम रतनपुरा में राज्य योजना के अंतर्गत दो किलोमीटर सड़क के निर्माण का विधायक राजकुमार ठुकराल ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।

ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए विधायक ठुकराल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में हर तरफ विकास की गंगा बहाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा। यह तभी संभव है जब 2022 में पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कवलजीत कौर, बलविंदर सिंह, ग्राम प्रधान महतोष नवी जान, ग्राम प्रधान बरी राई महेन्द्र सैनी, ग्राम प्रधान बूरा नगर मुकेश कुमार, सुखविंदर सिंह, सेवक सिं,ह बिल्ला मक्कड़, अमर सिंह, जस्सु मक्कड़, जीत सिंह, लक्की, जसविंदर सिंह,किशन, मुख्त्यार सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.