Friday, September 4, 2026

प्री-मानसून कुछ ही घंटों में देगा दस्तक : अगले कई दिनों तक भारी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तर भारत में आज से प्री मानसून दस्तक दे रहा है। आईएमडी के मुताबिक प्री मानसून की दस्तक के साथ ही राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में धूलभरी आंधी और ओलावृष्टि के आसार हैं। इधर, उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज से प्री-मानसून का पहला दौर शुरू होने वाला है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, टिहरी व देहरादून जिले में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने और 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक कल से मौसम और भी तल्ख तेवर दिखा सकता है। कल और परसों पूरे राज्य में झमाझम बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी और तेज अंधड़ चल सकते हैं। आईएमडी ने 15 और 16 मार्च के लिए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे के भीतर मैदान जिलों में तापमान काफी अधिक से अत्यंत अधिक जबकि पर्वतीय इलाकों में सामान्य से अत्यंत अधिक रह सकता है। हालांकि बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के कारण तीन-चार दिन के भीतर राज्य में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट आने की भी संभावना आईएमडी ने जताई है।

 

प्री-मानसून की गतिविधि बढ़ेगी

आईएमडी के मुताबिक प्री-मानसून का पहला दौर आज से शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत आज उत्तर राजस्थान से होने जा रही है। कल और परसों उत्तराखंड में भी प्री-मानसून की बारिश का तगड़ा दौर चलने की संभावना है। 17 मार्च को भी राज्य के 11 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 20 मार्च तक उत्तराखंड के सभी जिलों में तीव्र बारिश, ओलावृष्टि और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले तूफान चलने की संभावना बन रही है। राज्य में 20 से 23 मार्च के बीच इनकी तीव्रता और विस्तार ज्यादा देखने को मिल सकता है। खासतौर पर 19 और 20 मार्च को समूचे राज्य में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जारी हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.