Friday, September 4, 2026

विधायक शिव के निर्देश पर होली त्यौहार को देखते हुऐ विद्युत विभाग द्वारा मरम्मत कार्य के हेतु लिया जाने वाला शटडाउन को किया गया स्थगित , अब होली बाद होगा बिजली विभाग का मरम्मत कार्य! विधायक बोले क्षेत्रवासी हर्षोल्लास से मनाये होली मिलन कार्यक्रम व बढ़-चढ़कर हिंदू सम्मेलन में भाग ले

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विद्युत विभाग द्वारा मटकोटा पॉवर हाउस व भदाईपुरा पॉवर हॉउस में बिजली मरम्मत कार्य हेतु जारी शटडाउन के आदेश को संज्ञान लेते हुऐ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर स्पष्ट निर्देशित किया कि होली जो हिन्दुओ के प्रमुख त्यौहार में से एक है जिसको लेकर रुद्रपुर क्षेत्र में जगह जगह गली बस्तियों में अधिकांश जगह होली मिलन के कार्यक्रमों के साथ साथ हिन्दू सम्मेलन के आयोजन हो रहे है, ऐसे में त्यौहार के दृस्टिगत मरम्मत कार्य को लेकर होने वाला शटडाउन ना लिया जाए इस पर एक्शन ने सहमति जताई ओर अब यह कार्य होली त्यौहार बाद सुचारु होगा।

 

विधायक शिव अरोरा बोले सभी क्षेत्रवासी बढ़ चढ़कर के अपने अपने क्षेत्रों गली, मोहल्ला,कॉलोनी में होने वाले होली मिलन कार्यक्रम मनाये व जगह जगह होने वाली हिन्दू सम्मेलन में शामिल अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो। अब विधायक के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा मरम्मत कार्य हेतु लिया जाने वाला रूटीन शटडाउन अब होली त्यौहार के बाद हीं लिया जायेगा आज के शटडाउन को भी केंसिल किया गया ।

शिव अरोरा बोले आगे भी प्रमुख त्योहारों को देखते हुए यह सुनिश्चित कराया जाएगा के त्योहारों में किसी प्रकार का खलल न हो इसको देखते हुए ऐसे शटडाउन ना लिया जाए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.