Saturday, September 5, 2026

जिंदगी जिंदाबाद ने करवाया पांच निर्धन कन्याओं का विवाह 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सामाजिक संस्था जिंदगी जिंदाबाद की टीम ने सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पांच निर्धन कन्याओं का विवाह विधि-विधान के साथ हुआ। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कन्याओं का कन्यादान भी किया और दान दहेज देकर विदा भी किया। विदाई के दौरान माहौ ल भावुक हो उठा। तो वही बारातियों का भी संस्था ने तिलक कर स्वागत किया। साथ ही संभ्रात नागरिकों की मौजूदगी में वैवाहिक समारोह का आयोजन किया।

शहर के सिटी क्लब में सिख युवकों की सामाजिक संस्था जिंदगी जिंदाबाद के संस्थापक करमजीत सिंह चाना की मौजूदगी में बेहद ही आर्थिक रुप से कमजोर परिवार की कन्याओं का सामुहिक विवाह करवाया गया। सजो सज्जा के बीच संस्था के सदस्यों ने बारातियों का तिल क और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संस्था के संस्थापक चाना ने बताया कि दो कन्याओं का विवाह पहले गुरुद्वारे में किया जा चुका है। पांच कन्या एं बेहद ही गरीब परिवार की है। प्रतिवर्ष एक कन्याओं की वृद्धि कर विवाह करवाया जाएंगा। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्याे के लिए ही सं स्था का गठन किया गया है। इसके अलावा कोरोनाकाल में पूरे लॉकडाउन में गरीबों को भोजन,पांच रुपये में थाली जैसी योजनाएं भी संचालित की जा चुकी है। साथ ही संस्था मेडिसिन बैंक की योजना बना रही है। जिसमें जरुरतमंदों को रियायत दामों पर दवाई मुहैया कराने के साथ ही उ नके उपचार पर विचार कर रही है। इस मौके पर हरजिंदर सिंह लाड़ी,रंजीत सिंह,बलविंदर सिंह बल्लू,लवली लांबा,प्रियंका सचदेवा,मेघा रानी, ज्योति रानी,पूजा शर्मा,बलजीत कौर,रिप्सी अरोरा,मंजीत पाल,रविंद्र सिंह,हरविंदर सिंह चुघ,अमित कालड़ा,अमन सिंह साजन आदि मौजूद थे।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.