Saturday, September 5, 2026

रविंद्र नगर में हुआ उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग का आयोजन 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रविवार को उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग द्वारा चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमे 100 से भी अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। रविंद्र नगर में देर रात तक चली प्रतियोगिता में डेड लिफ्ट, लेग प्रेस और बेंच प्रेस की प्रतिस्पर्धा रखी गई।

एक दिवसीय चैम्पियनशिप के आयोजक संदीप सिंह के मुताबिक खिलाड़ियों ने पूरे दमखम के साथ अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में रखी गई। आयोजन में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, एशियन पदक विजेता राजीव चौधरी, तालिब, केवल सिंह, मनदीप, चिराग, सुमित और मनीष आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.