
भोंपूराम खबरी,काशीपुर। आज ग्राम पैगा में मृतक किसान सुखवंत सिंह के घर पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधित्व मंडल पहुंचा। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, जसपुर विधायक आदेश चौहान सहित कई कांग्रेसी नेता मृतक किसान सुखवंत सिंह के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया और इस घटना पर दुख व्यक्त किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस इस दुख की घड़ी में मृतक किसान के परिवार के साथ खड़ी है। वहीं उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पुलिस का गुंडाराज है। प्रदेश के अंदर एक किसान को न्याय के लिए आत्महत्या करनी पड़े यह एक बहुत बड़ी बात है। वही पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि मृतक के वीडियो के साक्षी मानकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी चहिए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, सुमित्तर भुल्लर, अनुपम शर्मा, सुभाष बेहड़, ममता हाल्दार, राजेन्द्र पाल, भीम ठुकराल, संजय जुनेजा सहित कई लोग मौजूद रहे।


