Saturday, September 5, 2026

डीपीएस के विद्यार्थियों ने शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर किया कमाल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा नौ की विद्यार्थी प्रगति व कक्षा आठ के सिमरदीप सिंह ने 64वें नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर व प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक गण व अन्य विद्यार्थियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि चैम्पियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें प्रगति और सिमरदीप सिंह ने अव्वल रहकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। ग्रोवर ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। विद्यालय के कई छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं। कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल छात्रों को किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं है। जब तक छात्र पाठ्य सहगामी क्रियाओं में अपना सर्वोत्तम नहीं देंगे तब तक छात्र का सर्वागीण विकास नहीं हो सकता। ग्रोवर ने विद्यार्थियों तथा उनके कोच नकुल चौधरी को बधाई व आशीर्वाद दिया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.