Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड के चमोली में सुरंग के भीतर बड़ा हादसा, लोको ट्राली की टक्कर में 60 मजदूर घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,चमोली। बीती रात उत्तराखंड के चमोली जिले के विष्णुगढ़–पीपलकोटी हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में भारी हादसा हुआ, जब दो लोको ट्राली आपस में टकरा गईं। उक्त घटना में करीब 60 से अधिक मजदूर और कर्मचारी घायल हुए हैं।

प्रारंभिक विवरण के अनुसार, हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे उस समय हुआ जब सुरंग के अंदर श्रमिकों और अधिकारियों को कार्यस्थल तक ले जाने वाली एक लोको ट्राली दूसरी ट्राली से  टकरा गई। दोनों ट्राली में कुल लगभग 109 लोग सवार थे, जिनमें से लगभग 60 लोग घायल हो गए।

घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन और परियोजना प्रबंधन की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि यह दुर्घटना निर्माण कार्य के दौरान उपयोग होने वाली लोको ट्राली के संचालन में किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुई प्रतीत होती है। निरीक्षण और विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

घटना ने परियोजना स्थल पर श्रमिक सुरक्षा और प्रबंधन मानकों पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं, और अधिकारी सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने के लिए भी आगे बढ़ रहे हैं।

*विभिन्न समाचार चैनल्स द्वारा चमोली उत्तराखंड से सम्बंधित चलायी जा रही खबर से सम्बंधित स्पष्टीकरण*

 

 

 

 

यह स्पष्ट किया जाता है कि चमोली उत्तराखंड में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट सुरंग के निर्माण के दौरान एक लोकल स्तर पर ट्रांसपोर्टेशन अरेंजमेंट में प्रयोग की जा रही ट्रॉली से सम्बंधित घटना घटित हुई।

 

इस घटना का भारतीय रेलवे से कोई सम्बन्ध नहीं है। समाचार चैनल्स में संदर्भित ट्रेन भारतीय रेलवे की ट्रेन नहीं है। यह प्रोजेक्ट टीम द्वारा लोकल स्तर पर प्रयोग क्या जा रही परिवहन व्यवस्था है।

 

न्यूज चैनलों द्वारा ट्रेन या रेलवे शब्द का बार बार प्रयोग करने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होने से यह स्पष्टीकरण दिया जा रहा है। आवश्यक कार्यवाही हेतु।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.