Friday, December 26, 2025

यहां आवारा जानवर से टकराकर बाईक सवार युवक की हुई मौत

Share

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। साथी के साथ बाईक पर सवार होकर ड्यूटी को जा रहे युवक की मार्ग में आवारा जानवर से टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा उसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम चन्दननगर दिनेशपुर निवासी 21 वर्षीय अनुपम सरकार पुत्र दीपक अशोक लीलेंड कम्पनी में काम करता था। बताया जाता है कि अनुपम आज प्रातः करीब साढ़े पांच बजे अपने एक साथी के साथ बाईक पर सवार होकर घर से ड्यूटी के लिए रवाना हुआ। जब वह ग्राम जयनगर के पास स्थित पैट्रोल पम्प के समीप पहुंचा जो अचानक सामने से आवारा जानवर आ गया। जिससे अनुपम बाईक पर से नियंत्रण खो बैठा और बाईक तेज गति से जानवर से जा टकराई। इस दुर्घटना में अनुपम गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके साथी को मामूली चोटें आई। अनुपम को उपचार के लिए तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक अनुपम के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अनुपम दो भाईयों व दो बहनों में सबसे छोटा था। भाई बहनों का विवाह हो चुका है। पिता दीपक किसान हैं।

Read more

Local News

Translate »