Saturday, September 5, 2026

फुलसुंगी में खुला निशुल्क शिक्षा केंद्र 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  ग्राम फुलसुंगी में विवेकानंद जनकल्याण समिति द्वारा एक निशुल्क शिक्षा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र में नैतिक शिक्षा पर जोर दिया जाएगा।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजा ठाकुर ने बताया कि इस मुहिम के तहत प्रत्येक व्यक्ति व प्रत्येक परिवार को बिना किसी शुल्क के शिक्षा प्रदान की जाएगी। जिससे कि हर व्यक्ति विशेष में नैतिक शिक्षा का ज्ञान उपजे और वह समाज के प्रति कृतज्ञ बने। ठाकुर ने लोगों से आह्वान किया कि वह उनकी समिति के साथ जुड़कर मिशन जन कल्याण में जुट जाएँ। उन्होंने कहा कि समिति स्वामी विवेकानंद की विचारधारा का अनुसरण करती है। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को निशुल्क शिक्षा देना और गरीब व असहाय लोगों की मदद करना ही मुख्य लक्ष्य तय किया गया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.