Friday, September 4, 2026

युगांडा में गोल्ड जीत मनोज ने लहराया भारत का परचम 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। युगांडा में चल रही अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन में उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर रुद्रपुर के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने एक बार फिर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एक और गोल्ड मेडल भारत के नाम किया। उनके साथ ही कुल 16 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल, 14 खिलाड़ियों ने सिल्वर व 17 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने का मौका दिया है। प्रतियोगिता का समापन होने के बाद टीम स्वदेश वापस हो रही हैं।

युगांडा की राजधानी कंपाला में खेले गए पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने 16 गोल्ड, 14 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज समेत 47 मेडल जीते हैं। भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम से पलक कोहली, अबू हुबैदा और अम्मू मोहन ने सिंगल्स के साथ-साथ डबल्स में भी गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा पलक ने एक सिल्वर भी जीता।पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। जिसमें कड़े मुकाबले में हुई प्रतियोगिताओं में देश के लिए गोल्ड सिल्वर व कांस्य पदक झटके हैं। इसमें ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता व अर्जुन अवार्डी रुद्रपुर के मनोज सरकार ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली, अबू हुबैदा, अम्मू मोहन क्रमश: दो गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। वही पहली बार ऐसा हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने विदेश में मेडलों की बारिश की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.