Saturday, September 5, 2026

कीरतपुर में दो किमी सड़क निर्माण कार्य आरंभ 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  विधायक राजकुमार ठुकराल ने कीरतपुर गांव चौक से बागवाला लिंक रोड एवं साईं विहार कॉलोनी फेस-1 और एकता विहार कॉलोनी के आंतरिक दो किलोमीटर डामर मार्ग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं साईं विहार रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के निवासियों ने सड़क निर्माण पर विधायक का आभार व्यक्त किया।

विधायक ठुकराल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति रुकने नहीं दी जाएगी इस दौरान निर्मला सिंह प्रधान, मुरलीधर दीनदयाल मिश्रा, एडवोकेट एसएन वर्मा, गौतम थापा, सुरेंद्र कुमार, विजय शर्मा, संजीत राणा, दीपक उप्रेती, रामकुमार शर्मा तमाम साईं विहार रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य और ग्रामवासी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.