Friday, September 4, 2026

बंगाली समुदाय के साथ खड़ी है भाजपा : जेपी नड्डा 

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को बंगाली समाज के साथ संवाद कर उन्हें भरोसा दिलाया कि भाजपा हमेशा इस समुदाय के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। नड्डा ने कहा कि भाजपा के संस्थापक खुद श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे और भाजपा और बंगाली समुदाय का भाई-भाई का नाता है। बंगाल जो आज सोचता है वह कल देश सोचता है। सुभाष चंद्र बोस, बंकिम चंद्र चटर्जी जैसे बड़े महापुरुष बंगाल की धरती से जन्मे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल के अंदर चुनाव के बाद राजनीतिक विद्वेष से कार्य किया जा रहा है जो आपत्तिजनक है। अब तक इसी विद्वेष के चलते 200 से अधिक लोगों हत्या हो चुकी है।

काशीपुर मार्ग पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बंगाली समुदाय के साथ आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा को जीतना है और इसके बाद बंगाल में भी अगले चुनाव में भाजपा की सरकार बनाकर प्रजातंत्र स्थापित किया जाएगा। नड्डा ने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार के लगातार बंगाली समाज के हित में कई फैसले लिए हैं। प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तान को हटाने का फैसला ऐतिहासिक है और इस अपमानजनक शब्द के हटने से अब बंगाली समाज को न्याय मिला है।

इससे पूर्व नड्डा के आगमन पर बंगाली समाज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.