Friday, September 4, 2026

आपातकाल के सेनानियों के कारण मिला आज का मजबूत लोकतंत्र 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  दो दिवसीय दौरे पर नगर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को दूसरे दिन के कार्यक्रमों की शुरूआत लोकतंत्र सेनानियों से मुलाकात के साथ की। निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा के ओमेक्स कालोनी स्थित आवास पर पहुंचे। नड्डा ने यहां पर आपातकाल में जेल गए कई लोकतांत्रिक सेनानियों से भेंट की और उन्हें शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

यहाँ सबसे भेंट करते नड्डा ने लोकतंत्र रक्षक सेनानियों से उनके संस्मरण सुने और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपतकाल की की विषमतायें सहने वाले इन जनसंघ कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपने जीवन को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए झोंककर अपने परिवारों की भी परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इंदिरा गाँधी सरकार ने आपातकाल लागू कर दुनिया मे भारत के लोकतंत्र पर काला धब्बा लगा दिया। पुरे देश में जब इमरजेंसी के विरुद्ध आवाज उठी तो हजारों लाखों लोगों को जेल के सलाखों के पीछे डाल दिया गया। उस क्रूर काल को न तो कभी भुलाया जा सकता है और न ही माफ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र महान सामाजिक योद्धाओं के त्याग और बलिदान की वजह से मिला है। आज पूरे विश्व में जो भारत की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रणाली इन्ही लोगों की देन है। जो विचार इन सेनानियों का था, आज उसी विचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी चल रही है।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन करके दुनिया को दिखा दिया है कि भारत हर क्षेत्र में आत्म निर्भर है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.