Saturday, September 5, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुचे रूद्रपुर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सायं रुद्रपुर पुलिस लाइन पहुंचे जहां भाजपा के तमाम आला नेताओं ने उनकी अगवानी की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा राज्य मंत्री वह सांसद अजय भट्ट के साथ पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचे ।जहां भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया । उसके पश्चात वह रुद्रपुर स्थित एक बैंकट हॉल में पहुंचे। जहां उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी मंडल अध्यक्ष ,विधानसभा विस्तारक और प्रभारियों के साथ बैठक ली और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । कल प्रातः राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कलेक्ट्रेट पहुंचकर शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे ,उसके पश्चात अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। तत्पश्चात श्री नड्डा बंगाली समाज के साथ संवाद करेंगे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उनका स्वागत करने वालों में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी ,उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला ,साकेत बहुगुणा ,हरभजन सिंह ,जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ,वन निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार समेत पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.