भोंपूराम खबरी। गदरपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के चहेते स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजेंद्र पाल सिंह के गूलरभोज रोड स्थित कार्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस दौरान कई प्रतिभाशाली बच्चों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह ने पंडित नेहरू के द्वारा किए गए तमाम कार्यो पर प्रकाश भी डाला। इस अवसर पर. विधानसभा कोऑर्डिनेटर मंदीप लांबा, लवकेश सिंह, इंद्रपाल सिंह संधू, शैलेंद्र शर्मा, अजय गाबा, जय राम राजभर, राजेश बाबा, किशोर सामंत, मोहित चौहान, मिंटू विर्क, गुरबख्श लाल, अशोक बाठला, विजय गुम्बर, सौरभ पाल, शिवम पपनेजा, सिद्धार्थ सुखीजा,मिक्की भगत, अजय बाठला सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।




