Friday, September 4, 2026

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के गदरपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का प्रथम बार गदरपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए घर-घर भाजपा हर घर भाजपा कार्यक्रम के तहत भाजयुमों की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी सहित कार्यकर्ताओं द्वारा आवास विकास के प्रत्येक घर प्रतिष्ठान पर जनता से भेंट करते हुये भाजपा का स्टीकर चस्पा किया व पत्रक बांटे।

इस दौरान नेहा जोशी ने कहा कि भाजपा आम आदमी के विचारों तथा उनके सरोकारों से जुड़ी पार्टी है। यही कारण है कि हमने अभियान के माध्यम से हर घर तक जाने का निर्णय लिया है। निकट भविष्य में हमारे कार्यकर्ता उत्तराखंड के हर घर तक अपनी दस्तक देंगे और अपने कार्यक्रमों और विचारों से अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के साथ रहने वाली और चलने वाली पार्टी है। पार्टी की रीति नीति और कार्यक्रमों के अनुसार पार्टी आगे बढ़ रही है। यह पार्टी का महासंपर्क अभियान हैं। कहा कि हमारे कार्यकर्ता हर घर तक अपने पत्रक, कार्यक्रम तथा विचार पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इन विचारों में केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं तथा महत्वपूर्ण बिंदु है।

वही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुटने की अपील की है व पार्टी के साथ ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने की भी अपील की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.