Friday, September 4, 2026

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व लंगर आयोजित किया गया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गदरपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में आयोजित की जा रही प्रभात फेरी का ग्राम बलखेड़ा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों के साथ जोरदार स्वागत करने के साथ गुरु का लंगर आयोजित किया गया। गुरुद्वारा साहिब में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में केलाखेड़ा की संगत द्वारा प्रभात फेरी के रूप में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई।

गुरुद्वारा साहिब में रागी भाई कुलदीप सिंह, भाई करनैल सिंह आजाद, गुरद्वारा बाबा मनोहर सिंघ सितारगंज से आए भाई गुरचरण सिंघ, कुलदीप सिंघ, किशन सिंह, सोनू सिंह एवं लवप्रीत सिंह के जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन करते हुए संगत को सतगुरु नानक परगटेया मिटी धुध जग चानन होया, धन नानक तेरी बड़ी कमाई सहित अन्य शब्द गायन करके संगत को आनंदित किया, कथावाचक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी धर्म प्रचार कमेटी के प्रदेश प्रभारी हरजिंदर सिंह द्वारा इतिहास तथा सिख मिशनरी कॉलेज के गदरपुर प्रभारी देवेंद्र सिंह द्वारा गुरु नानक देव जी के शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।

इस दौरान सेवादार अवतार सिंह द्वारा आगंतुक वक्ताओं का सिरोपा भेंट कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर बीडीसी सदस्य सलविंदर सिंह कलसी, हरजीत सिंह, अजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सिमरन सिंघ, देवेंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, नरेश सिंह, सुरेश कुमार, बलवीर सिंह, गुरबख्शीश सिंह, अमृतपाल सिंह, हरदित सिंह, दीदार सिंह, सिमरन सिंह, जयदीप सिंह, इंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, रशपाल सिंह, रणवीर सिंह, सनप्रीत सिंह, विचित्र सिंह, कुलदीप सिंह, जगजीत सिंह, हरमन सिंह, हरबंस कौर, अमृत कौर, हरजीत कौर, गगनदीप कौर, रंजीत कौर, अवनीत कौर, जसवीर कौर, दमन कौर, मनजीत कौर सहित भारी गिनती में संगत मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.